logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

यशोमति ठाकुर ने राणा दंपत्ति को बताया ब्लैकमेलर, कहा- दोनों का मूल स्वाभाव आया सामने


अमरावती: लड़की बहना योजना (Laadi Bahna Yojana) को लेकर रवि राणा (Ravi Ranaके दिए बयान के बाद राज्य की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और तिवसा विधायक यशोमति ठाकुर (Yashomati Thakur) ने राणा दंपत्ति पर हमला बोलते हुए ब्लैकमेलर बता दिया है। ठाकुर ने कहा कि, "इस बयान से राणा दंपत्ति (Rana Family) का मूल स्वभाव सामने आ गया है। राणा दंपत्ति ब्लैकमेलर हैं और इसलिए उन्होंने यह बयान मजाक में नहीं दिया है।"

ठाकुर ने कहा, "आप हर दिन क्या करते हैं वह आपकी जुबान पर आता है। यह साबित हो चुका है कि राणा दंपत्ति का स्वभाव ब्लैकमेलिंग का है. चुनाव संपन्न होते ही यह योजना बंद हो जायेगी और यह वोट के बदले नकद का एक अच्छा उदाहरण है।" यशोमति ठाकुर ने आरोप लगाया कि, "यह सरकार असंवैधानिक सरकार के साथ-साथ परसेंटेज और ब्लैकमेलिंग वाली सरकार है।"

क्या कहा था रवि राणा ने?

अपने विधानसभा क्षेत्र में राणा ने महिलाओं की एक सभा को संबोधित किया था। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा था कि, "हमारी सरकार आएगी तो हम लड़की बहिन योजना के 1500 रुपये के 3 हजार रुपये देंगे। इसके लिए मुझे इस चुनाव में आपका आशीर्वाद चाहिए।" इसी के साथ राणा ने यह भी कहा था कि, अगर आपने मुझे आशीर्वाद नहीं दिया तो मैं आपके खाते से 1500 रुपये वापस ले लूंगा।