logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कपास और तुअर के दाम नहीं मिलने पर यशोमति ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना, कहा - यह पूंजीवादी सरकार


अमरावती: एक महीने पहले अमरावती कृषि उपज बाजार समिति में तुअर का भाव 9 हजार से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल था. किसान उम्मीद कर रहे थे कि कम से कम तुअर में वही कीमतें बरकरार रहेंगी और सोयाबीन और कपास में नुकसान की आंशिक भरपाई होगी. लेकिन ये उम्मीदें भी टूट गईं. 

कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पूंजीवादी है. हमारी सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है. ठाकुर ने कहा कि एक माह पहले तुअर की कीमत 12 हजार से ऊपर थी.

यशोमति ठाकुर ने कहा कि अब सोयाबीन, कपास का कोई दाम नहीं, तुअर का कोई दाम नहीं. इस सरकार को किसकी परवाह है?यशोमती ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीवादी सरकार है. इस सरकार किसानों की परेशानी नहीं समझती है.