logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: स्ट्रांग रूम पहुंचे ईवीएम मशीन, पिछली बार की तुलना में इस बार 1.78 फीसदी ज्यादा मतदान


यवतमाल: यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र के 2 हजार 225 मतदान केंद्रों से ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार रात तक यवतमाल पहुंच गईं. इन ईवीएम को यहां दरवाह मार्ग स्थित सरकारी अनाज गोदाम में रखा गया है और अगले 36 दिनों तक ये वोटिंग मशीनें कड़ी सुरक्षा में रहेंगी. इसी उद्देश्य से पुलिस और राजस्व विभाग का 'जागते रहो' अभियान शुरू किया गया है।

दूसरे चरण में यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र में 62.87 फीसदी मतदान हुआ। 2019 की तुलना में यह अनुपात 1.78 फीसदी बढ़ा है. मतदान के बाद 38 दिन का अंतराल होता है। शुक्रवार को मतदान के बाद रालेगांव, दिग्रस, पुसाद, वाशिम, कारंजा और यवतमाल की वोटिंग मशीनें शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यवतमाल में लाई गईं। इन मशीनों को यहां सरकारी गोदाम में रखा गया है और इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था वाला एक 'स्ट्रॉन्ग रूम' तैयार किया गया है।

रालेगांव विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान 

क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग रालेगांव विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां 68.96 फीसदी लोंगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यवतमाल निर्वाचन क्षेत्र में 2 लाख 12 हजार 484 मतदान हुआ जिसमे  59.46 प्रतिशत मतदान हुआ, दिग्रस निर्वाचन क्षेत्र में 2 लाख 20 हजार 6 मतदान हकिये गए जिसमे  66.61 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पुसद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 90 हजार 736 मतदाताओं ने मतदान किया और  61.79 प्रतिशत मतदान हुआ। कारंजा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 87 हजार 42 वोट पड़े यहाँ  60.98 प्रतिशत मतदान हुआ।