logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शिक्षा का मंदिर शर्मसार: छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक जगदीश दातार निलंबित


यवतमाल: जिले के बाभुलगांव तहसील के माहुली स्थित जिला परिषद स्कूल में शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के सहायक शिक्षक जगदीश पुरुषोत्तम दातार को छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाने, मोबाइल फोन स्कूल टाइम में इस्तेमाल करने और कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है।

इस घटना से न सिर्फ शिक्षा विभाग बल्कि पूरे जिले में खलबली मच गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पटकी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से शिक्षक दातार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, माहुली स्थित इस स्कूल में शिक्षक जगदीश दातार छात्रों को मोबाइल फोन देते थे और उनके सामने अश्लील वीडियो चलाते थे। स्कूल के समय में वे न तो शिक्षण कार्य करते थे, और न ही छात्रों पर कोई ध्यान देते थे।

इतना ही नहीं, उन पर यह भी आरोप है कि वे दूसरे स्कूलों के छात्रों को अपने स्कूल में आने की अनुचित अनुमति देते थे, छात्रों को स्कूल का पोषण लाभ नहीं देते थे, और अश्लीलता की ओर उत्साहित करने जैसे कृत्य करते थे।

जिला परिषद् ने की कड़ी कार्रवाई
इन गंभीर आरोपों की जांच और पुष्टि के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि निलंबन की अवधि में शिक्षक को हर माह यह प्रमाणपत्र देना होगा कि वह किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं है।