logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

मूसलाधार बारिश से यवतमाल हुआ जलमग्न, लोगों के घरों में गुसा पानी; लाखों का नुकसान


यवतमाल: कल रात से हो रही भारी बारिश ने शहर में कहर बरपाया है और भारी बारिश के कारण आधे से ज्यादा शहर में पानी में डूब गया है। शहर के अधिकांश हिस्सों में कॉलोनियों में नागरिकों के घरों में पानी घुस गया जिससे भारी नुकसान हुआ। बाढ़ के कारण कुछ को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी, जबकि कुछ बस्तियों में पानी अधिक होने के कारण घर गिर गये, इस कारण भारी माल हानि हुई है। 

शहर के निकट जाम रोड पर वन विभाग के उद्यान की सुरक्षा दीवार भारी बारिश के कारण ढह गई है और इस स्थान पर पुल के खुले होने से यातायात में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है. शहर के कई कॉम्प्लेक्स में दुकानों में भारी मात्रा में पानी घुस गया है और इस समय शहर के लगभग सभी हिस्सों में पानी ने बाढ़ का रूप ले लिया है। 

शहर के घनश्याम नगर, जूना उमरसरा, पार्वती नगर, संकट मोचन, आनंदनगर, वाघापुर, पिंपलगांव, तलाओ फाइल, लोखंडी पूल, लाना वडगांव, बड़ा वडगांव, जाम रोड, चामेडिया नगर इलाकों में बाढ़ का पानी नागरिकों के घरों में घुस गया है।

अरनी मार्ग पर साईं श्रद्धा अस्पताल के सामने सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर निगम का राजस्व प्रशासन शहर के हर हिस्से पर नजर रख रहा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, पर्याप्त जनशक्ति नहीं होने के कारण नागरिक अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।

शहरी भाग की तरह ग्रामीण भाग में भी यही स्थिति बनी हुई है। तमाम तहसीलों में बहने वाले नदी नाले उफान पर हैं। वहीं खेत पूरी तरह तालाब बन गए हैं। जिससे धान और कपास की फसल पानी में बह गई। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। यही नहीं कई तहसीलों को जोड़ने वाली सड़क पर पानी कई फूट आ जाने के कारण उनका संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।