logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, दो युवको की मौके पर मौत; परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा 


यवतमाल: चिखलगांव के लाल पुलिया के नजदीक एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोपहिया वाहन ने नियंत्रण खो दिया और दोनों ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए और कुचल गए। इस हादसे में बाइक सवार व पीछे बैठे यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवाओं के शरीर क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। इससे कुछ देर के लिए घटनास्थल पर तनाव की स्थिति हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार,  महादेव कांबले मेघदूत कॉलोनी चिखलगांव के रहने वाले हैं. गुरुवार को उनके घर पर शादी का कार्यक्रम रखा गया था। उस मौके पर उनके घर मेहमान आए हुए थे। आज शुक्रवार 12 मई को उनके घर के दो मेहमान दोपहिया वाहन पैशन (एमएच 29एएच 8391) पर थाली, कप व अन्य सामग्री लाने वाणी आए। वे सामान वापस लेकर मेघदूत कॉलोनी वापस जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे देशप्रेमी होटल के पास से एक ट्रक (एमएच34 बीजी 1983) गुजर रहा था। इस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और दोनों ट्रक के पिछले पहिये में जा गिरे। ट्रक के ऊपर से गुजर जाने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक दोनों के शव मौके पर ही पड़े रहे, काफी देर तक दोनों के घर नहीं आने पर एक ने फोन कर सूचना दी कि दोनों का एक्सीडेंट हो गया है। कांबले परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने मौके पर ट्रक के शीशे तोड़ दिए। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आंदोलनकारी रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद शवों का पंचनामा कर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।