logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तैरने गए युवक की स्वमिंग पुल में डूबने से मौत


यवतमाल: शहर के आजाद मैदान परिसर में सरकारी स्विंगपुल में तैरने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित भोयर (25, सेजल रेजीडेंसी पतिपुरा) निवासी के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम को हुई। 

अंकित हमेशा सरकारी स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए आता था. उन्हें तैराकी का अनुभव था। वह इस साल शनिवार शाम को पहली बार तैरने आया था। शनिवार सुबह ही उन्होंने प्रवेश की पुष्टि की और शाम 6 से 7 बजे के बैच का तय किया। शाम को अपने तय समय पर  अंकित पहुंचा और पानी में उतरा। जैसे ही वह स्विमिंग पुल के आखिरी छोर पर पहुंचा वह डूबने लगा। 

अंकित को डूबते देख अन्य लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। इसी दौरान उसने अंकित के पेट को दबाकर उसके पेट का पानी निकालने की कोशिश की। लेकिन अंकित को उल्टी हो गई। उसके पेट से खाना निकल गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

वहां डॉक्टर ने अंकित को सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत डूबने से हुई या कोई अन्य कारण, यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। इस मामले में नगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज कर ली है।