logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पुलिस रिकार्ड में दर्ज 150 अपराधियों की एसपी के समक्ष हुई पेशी, अपराधियों से लिखवाया गया बांड


यवतमाल: त्योहारों की पृष्ठभूमि में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या स्थिति को रोकने के लिए आज जिले के पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज 150 अपराधियों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया गया. अधीक्षक ने सभी अपराधियों से ‘अपराध नहीं करने’ का बांड भी लिखवाया।

त्योहार के मौसम में कई लोग गांव से बाहर जाते हैं। इसलिए बंद घर को निशाना बनाकर चोरी करने की आशंका रहती है। साथ ही भीड़ के कारण छोटे-छोटे विवादों से लेकर गंभीर अपराध घटित होने की संभावना रहती है। इसलिए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ पवन बंसोड़ और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक आधार सिंह सोनोने ने एक योजना लागू की जिसके तहत जिले के पुलिस रिकॉर्ड पर 150 अपराधियों को पुलिस मुख्यालय के परिसर में पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया गया।

मंगलवार को सभी अपराधियों को चेतावनी दी गई और सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी अप्रिय कार्य या अपराध न करें। उनसे अपराध न करने का बांड भी लिखवाया गया। साथ ही एलसीबी ने प्रत्येक अपराधी के परिवार और रिश्तेदारों की कुंडली भी ली इस बीच निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए ऑन रिकॉर्ड बदमाशों को पुलिस प्रसाद भी दिया गया