logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आर्णी के शेंदूरसनी में दूषित जल आपूर्ति के कारण 19 लोग डायरिया से संक्रमित


यवतमाल: आर्णी के शेंदूरसनी में सार्वजनिक कुएं से दूषित जल पीने के कारण 19 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं. पिछले तीन दिनों से गांव में डायरिया का प्रकोप है. स्वास्थ्य शिविर में कुल 84 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 19 डायरिया के मरीज पाए गए हैं. उन्हें जिला परिषद स्कूल स्वास्थ्य शिविर में भर्ती किया गया है.

जलापूर्ति पाइप फटने से गांव की जलापूर्ति दूषित हो गई है. दूषित पानी पीने के कारण नागरिकों में उल्टी और पेट दर्द के लक्षण दिखने पर उन्हें लोनबेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय जिला परिषद स्कूल में इलाज शुरू कर दिया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और 19 लोगों को भर्ती किया गया है और डायरिया का इलाज किया जा रहा है.