logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाभुलगांव के कोठा में बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत


यवतमाल: जिले की बाभुलगांव तहसील में बिजली गिरने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना तहसील के कोठा अल्लीपुर में हुई। मृत युवक का नाम तलेगांव, अमरावती निवासी करण हरि शिंदे है।

मृतक का बड़ा भाई अजय हरि शिंदे पेशे से चरवाहा है और कोठा अल्लीपुर इलाके में भेड़ चराने का काम करता था। जब बड़ा भाई अजय अपना खाना लेकर जा रहा था, तभी बेंबला परियोजना क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़की। उसी दौरान बिजली गिरने से करण की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

उसे बाभुलगांव ग्रामीण अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में उसकी मां, पिता और एक भाई है।