logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव तहसील के आठमुर्डी में बिजली गिरने से एक बैल की मौत


यवतमाल: जिले की रालेगांव तहसील के आठमुर्डी में दो बैल पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. किसान श्रीधर वारलू कोयचाडे अपने बैल जोड़े को खेत में काम करने ले गए थे उस दौरान यह घटना हुई.    

रालेगांव तहसील के आठमुर्डी के एक किसान श्रीधर वारलू कोयचाडे खेती के लिए बैलों की एक जोड़ी के साथ अपने दोस्त के खेत में जा रहे थे, तभी अचानक बारिश होने लगी. इस बारिश के दौरान जब किसान बैलों को खेत से बाहर निकाल रहे थे, तभी उनके एक बैल पर आकाशीय बिजली गिर गई और बैल की मौके पर ही मौत हो गई.

यहां मौजूद सुनील शिवांकर ने घटना की जानकारी गांव में दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान व एक बैल को सुरक्षित घर भेज दिया.

खेती के दिन बैल की मौत से किसान के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है. श्रीधर वारलू ने मांग की है कि सरकार उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करे.