logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

यवतमाल जिले के रालेगांव में कर्ज के बोझ तले दबे युवा किसान ने की आत्महत्या


यवतमाल: जिले से एक बार फिर किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। किसानों की आत्महत्या में लगतार बढ़ोतरी जारी है। रालेगांव तहसील के पिंपरी दुर्ग में एक 23 वर्षीया युवा किसान आदित्य गजानन डोमकावले ने अपने खेत में ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली। 2021 में आदित्य के पिता ने भी पिता ने भी कर्ज के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद कम उम्र में ही आदित्य के सर पर अपने परिवार की ज़िम्मेदारी का भोझ था।

आदित्य के पास ढाई एकड़ खेती थी। लेकिन फसल के कई बार ख़राब हो जाने से आदित्य को कर्ज लेना पड़ा। इस वर्ष भी खरीफ सीजन की बुआई के बाद काफी दिनों तक बारिश नहीं हुई, जिससे  खेतों में सूखा पड़ गया था। खेत में सूखा पड़ने से आदित्य के भी परेशान थे ऐसे में दोहरी बुवाई का संकट उन पर आ गया था। उन पर काफी कर्ज होने पर आदित्य ने अपने खेत में ज़हर खा कर आत्महया कर ली। उनकी आत्महत्या के बाद उनके परिवार में शोक की लहर है। आदित्य अपने पीछे एक बूढ़ी माँ, और दो बहनो को  छोड़ गए है