logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: गैस रिसाव से एक घर में लगी आग; 90 हजार की नकदी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जलकर खाक, खुले में बुजुर्ग दंपत्ति


यवतमाल: यहां रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगा गई जिससे एक घर पूरा जलकर खाक हो गया। इसमें 90 हजार रुपये की नकदी जल गयी। साथ ही घर का सारा सामान, खाना, कपड़ा भी जल गया। अब बुजुर्ग दंपत्ति खुले में हैं। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना चोरम्बा में तुकाराम राऊत के घर पर घटी, जहां उनकी बूढ़ी पत्नी कलावती तुकाराम राऊत ने सुबह-सुबह खाना पकाने के लिए गैस जलाने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक गैस से आग लग गयी। आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। सौभाग्य से, कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वृद्ध दंपत्ति, तुकाराम राउत और कलावती राउत के पास 90,000 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटिंग कार्ड, गैस सिलेंडर बुक, अनाज, कपड़े, फर्नीचर सब कुछ जल गया।

मामले की जानकारी होते ही गांव के लोग घर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तुरंत आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था।