logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वणी के दीपक चौपाटी परिसर में आरा मशीन में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला


यवतमाल: वणी के दीपक चौपाटी इलाके में स्थित भगवान सॉ मिल में आधी रात को आग लग गई। तीन से चार घंटे की अथक मेहनत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि अंगारे दूर तक जा रहे थे। वहीं आग पर काबू पाने के बाद भी देर सुबह तक आग सुलग रही थी। हालांकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान मालिक का फर्नीचर, प्लाइवुड, दरवाजे, लकड़ी का लाखों का सामान जल गया। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

दीपक टॉकीज चौपाटी क्षेत्र में चिकन शॉप के बगल में भगवान सॉमिल (लकड़ी काटने वाला) नामक लकड़ी का टाल है। इसमें विभिन्न फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां, लकड़ी की कटाई आदि बनाना शामिल है। सामने हार्डवेयर की दुकान है। यहां प्लाईवुड, सन माइका और अन्य सामान बिकता है। 

शनिवार की रात करीब 1.30 बजे पड़ोसियों ने शेड के पीछे से धुआं निकलते देखा। तो पड़ोसी तुरंत चौकीदार से इस बारे में पूछने गए। आग लगने की जानकारी जैसे ही चौकीदार को हुई तो उसने दुकान मालिक को सूचना दी। लेकिन इस बीच आग काफी बढ़ चुकी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।