logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कठणी से राशन का गेहूं लेकर बेंगलुरु जा रहा ट्रक पलटा, कुछ देर के लिए यातायात हुआ जाम, कोई हताहत नहीं


यवतमाल: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वडकी स्थित सिंह ढाबा के सामने निःशुल्क वितरण के लिए राशन का गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया. इस घटना में बड़ी मात्रा में गेहूं बर्बाद हो गया. गनीमत रही कि कोई जीवित हानि नहीं हुई.   

यह ट्रक राशन का गेहूं लेकर कठणी से वड़की होते हुए बेंगलुरु ले जा रहा था. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सिंह ढाबा के सामने ट्रक का मेन बेल्ट टूट गया और ट्रक चालक ने स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया.

इस ट्रक में करीब तीन सौ बोरी गेहूं था. इसके चलते कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया. सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक और माल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की जानकारी मिलने पर वड़की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने में जुट गई. हमाल की मदद से सड़क पर गिरे गेहूं को हटवाकर रास्ता साफ कराया गया और यातायात सुचारू किया गया.