logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल के करलगांव घाट पर हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं


यवतमाल: यवतमाल-बाभुलगांव मार्ग पर करलगांव घाट पर एक आयशर वाहन ने कार को कट मार दिया जिससे नियंत्रण खराब होने वह खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसा में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यवतमाल से अमरावती जा रहे एक चार पहिया वाहन को करलगांव घाट पर तेज रफ्तार वाहन ने कट मार दिया। चालक के चार पहिया वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद वाहन पांच से सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

बताया गया है कि इस गाड़ी में दो युवक सवार थे. गाड़ियों में एयरबैग की वजह से इन दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि यवतमाल शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे में पड़े वाहन को बाहर निकाला और अज्ञात आयशर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।