logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मारेगांव से वणी राज्य राजमार्ग पर हुआ एक्सीडेंट, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: मारेगांव से वाणी राज्य राजमार्ग पर राजूर कॉलोनी बस स्टैंड के पास एक दोपहिया को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया है.  

यहां मारेगांव से वाणी राज्य राजमार्ग पर राजूर कॉलोनी बस स्थानक के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे डपाहिया वाहन पलट गया और बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक का नाम धामनी निवासी ओम विलास भड़के (20) है.

दुर्घटना में घायल युवक किसी काम से वणी जा रहा था उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.  

सड़क से गुजर रहे नागरिकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी वणी पुलिस को दी. जिसके बाद घायल युवक को वणी के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर आगे के इलाज के लिए उसे चंद्रपुर रेफर कर दिया है. वणी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.