logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल में भरारी टीम ने जब्त किए 20 लाख रुपये नकद


यवतमाल: चुनाव के दौरान शहर की एक प्रमुख सड़क पर नाकेबंदी की गई. इस बीच निर्वाचन विभाग की टीम और पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर संयुक्त अभियान चलाकर चार पहिया और दो पहिया वाहनों से 20 लाख पचास हजार रुपये जब्त किये. पुलिस टीम इस बात की जांच कर रही है कि ये पैसे कहां से और किसलिए लाए गए थे. 

चुनाव प्रचार जारी है और उम्मीदवारों द्वारा बड़ी मात्रा में पैसा खर्च किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में यवतमाल में एक दोपहिया और दो चारपहिया वाहनों से 20 लाख 50 हजार रुपये की राशि जब्त की गई. 

दारव्हा में मनोज कुमार मोटवानी की गाड़ी से 14 लाख 25 हजार नकद जब्त किए. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जहां सिंघानिया नगर इलाके में वाहन जांच कर 5 लाख रुपये जब्त किये, वहीं स्टेट बैंक इलाके में पुलिस और चुनाव विभाग की टीम ने 1 लाख 38 हजार रुपये जब्त किये हैं.