logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जंगली सूअर के सामने आने से झील में गिरी बैलगाड़ी, पिता-पुत्र की हुई मौत


यवतमाल: यवतमाल की उमरखेड तहसील में मेट में वाघदरा में जंगली सूअर के सामने आने से बैलगाड़ी से नियंत्रण छूटने के कारण झील में डूबने से पिता पुत्र की मौत हो गई. इस घटना में बैलगाड़ी से बंधे बैल बाल-बाल बच गए.   

मृतक पिता का नाम अमोल देवीदास चव्हाण और वीरू अमोल चव्हाण (11) है. अमोल देवीदास चव्हाण अपने बेटे के साथ बैलगाड़ी लेकर झील के पास से खेत में जा रहे थे.  इसी दौरान बैलगाड़ी के सामने अचानक जंगली सूअर आने से मृतक अमोल का बैलगाड़ी से नियंत्रण छूट गया. बैलगाड़ी से नियंत्रण खोने से बैलगाड़ी सीधे झील में जा गिरी. इस दुर्घटना में दोनों पिता पुत्र की डूबने से मौत हो गई. 

इसी दौरान युवराज राठौड़ झील के पास मवेशियों को चारा रहे थे. उन्होंने बैलगाड़ी दूटे हुए देखी लोगों को आवाज लगाई, जिसके बाद नागरिकों ने बैलगाड़ी और शवों को बाहर निकाला. इस दुर्घटना में बैल के झील से बाहर आने पर उसकी जान बच गई. बाप बेटे की अचानक मौत से इलाके में शोक का माहौल है.