logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

कार और दुपहिया की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: शहर में शिवाजी स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई।

अनुज गोंडाने अपने दुपहिया वहान से छाया और अनिता को लेकर स्टेट बैंक चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान शिवाजी स्कूल के सामने स्टेट बैंक चौक से वाघापुर की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन की अनुज की गाडी से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दुपहिया वाहन पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार पहिया वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये। इस दुर्घटना में एक युवक की पीठ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद यवतमाल शहर पुलिस थाने के एपीआई संजय अत्राम और उनकी टीम मौके पर पहुंची और नागरिकों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।