logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 17 वर्षीय नाबालिग की धारदार हथियार से हत्या


यवतमाल: दिग्रस तहसील के विठोली गांव से एक बेहद दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सार्थक दीपक गावंडे के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सार्थक सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए मक्का काटने गया था लेकिन काफी देर तक सार्थक घर नहीं लौटा तो सार्थक के पिता उसे देखने खेत गए तो सार्थक खेत में मृत पड़ा हुआ था. सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने से उसका दिमाग बाहर निकल आया था। घटना की जानकारी तुरंत दिगरास पुलिस को दी गयी। 

सूचना मिली पुलिस को अनुमंडल थानाधिकारी आदित्य मिल्खेड़ेकर सहित दिग्रस पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या किसने और किस कारण से की है।