logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कोविड में जान गंवाने वाले तीन कर्मचारियों को कर्मचारियों को सौंपे गए 50-50 लाख रुपये के चेक


यवतमाल: राज्य सरकार ने कोविड काल के दौरान अपनी जान गंवाने वाले विभिन्न कर्मचारियों के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी. इसके तहत उमरखेड़, महागाव विधानसभा के विधायक नामदेव ससाने ने तहसील के तीन कर्मचारियों को 50-50 लाख रुपये के कुल एक करोड़ पचास लाख रुपये के चेक वितरित किये.

ग्राम पंचायत चातारी के कर्मचारी दत्तात्रेय पुंजाराम पावड़े की कोविड के कारण मृत्यु हो गई। उनके परिवार को सरकार से 50 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ जिसका चेक विधायक नामदेव ससाने और गट विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वानखेड़े की उपस्थिति में महानंदा दत्तात्रेय पावड़े को दिया गया.

नगर निगम कर्मचारी प्रकाश निंबालकर और सुनीता संजय टाक के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का चेक दिया गया. ऐसे कुल डेढ़ करोड़ रुपये का चेक वितरित कर आपदा प्रभावित परिवारों की मदद की गयी। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुदर्शन पाटिल रावटे, अनिल माने, ग्राम सेवक पीएम राठौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

देखें वीडियो: