logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मेटाडोर और एम्बुलेंस के बीच टक्कर, दुर्घटना में भाई की मौत, बहन गंभीर


यवतमाल: जिले में एक मेटाडोर और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है और उसकी बहन घायल हो गई है। घटना शुक्रवार शाम को यवतमाल मार्ग पर येलगुंडा गांव के पास हुई।

मृतक का नाम यवतमाल निवासी मोहम्मद नासिर खान शेर खान पठान (44) है। वहीं, घायल बहन का नाम मुमताज बानो (24) है। यवतमाल के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

एंबुलेंस यवतमाल से नेर आ रही थी। येलगुंडा गांव के पास एंबुलेंस को पीछे से आ रही मेटाडोर टकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस पिचक गई।

एंबुलेंस चला रहे मोहम्मद नासिर खान शेरखान पठान की मौके पर ही मौत हो गई, मोहम्मद अपनी बहन के साथ बालेगांव जा रहे थे. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

इस घटना की आगे की जांच थानेदार बालासाहेब नाइक के मार्गदर्शन में चल रही है.