logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

कंटेनर ने मारी एसटी बस को टक्कर, सवार थे 50 यात्री, फिर ...


यवतमाल: “काल आ गया था लेकिन समय नहीं आया था”, यह कहावत शनिवार को महागाव के नांदगव्हाण घाट पर चरितार्थ हुई। एसटी निगम की बस को सीमेंट मिक्सर के कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अनियंत्रित बस घाटी में गिरने वाली थी। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि वह पुल से चिपक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

जेसीबी की मदद से घाटी में गिरने की स्थिति में पहुंची बस को बाहर निकाला गया। यह बस हदगांव से करीब 50 यात्रियों को लेकर नागपुर जा रही थी। किस्मत के बल पर ही इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया। 

50 फीट गहरी खाई 

नांदगव्हाण घाट में हाईवे का काम चल रहा है। घाट पर एक सीमेंट मिक्सर कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे उतर गई। घटनास्थल पर घाट में 50 फीट से अधिक गहरी खाई थी। बस घाटी में गिरने ही वाली थी, लेकिन संयोगवश वह निर्माणाधीन पुल पर फंस गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

मदद के लिए दौड़े लोग 

बस में फंसे यात्री जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। इस समय सड़क निर्माण में लगे मजदूर और अन्य वाहनों में यात्रा कर रहे लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घाट में सड़क पर काम कर रही जेसीबी को तुरंत लाकर बस को घाटी में गिरने से बचाया गया। इसके बाद फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महागांव और उमरखेड़ के बीच नांदगव्हाण घाट में निर्माणाधीन सड़क और पुल के कारण यह घाट दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन गया है। पिछले चार दिनों में नांदगव्हाण घाट पर यह तीसरा हादसा है।