logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शिक्षा के लिए तीन युवाओं का अकलुज से नागपुर साइकिल यात्रा आंदोलन


यवतमाल: सरकारी स्कूलों के निजीकरण की ओर धीरे-धीरे बढ़ते कदम को देखते हुए अकलुज के तीन युवा एक दिलचस्प और अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह युवक साइकिल से अकलुज से नागपुर तक 750 किलोमीटर का सफर तय कर गांव में शिक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्द्श्य से ऐसा कर रहे हैं. साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं के नाम अक्षय जाधव, लाखन बेंद्रे और राहुल चौगुले है.

तीनों युवकों ने बताया कि सरकारी स्कूल को बचाने के लिए आर्णी के कवि और किसान विजय ढाले के स्वत:स्फूर्त आंदोलन की खबर से वे प्रेरित हुए और वे आंदोलन कर सरकार से सरकारी स्कूल को बचाने की मांग कर रहे हैं.

अपनी यात्रा के दौरान वह मंगलवार 17 अक्टूबर को आर्णी शहर पहुंचे. इस अवसर पर कवि विजय ढाले, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष अमोल देशमुख, साइक्लिंग क्लब अध्यक्ष सुनील राणे, सरोदे, नवनीत दाभाडकर व अन्य ने तीनों युवाओं का स्वागत किया.

इन युवाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने, शिवनेरी चौक और तहसील कार्यालय के सामने नुक्कड़ नाटक किया.