logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेत में काम करने गए मजदूर की मौत, रास्ते में मिला शव, हत्या या जंगली जानवर के हमले का संदेह


यवतमाल: यवतमाल जिले के मारेगांव तहसील के कुंभा में एक 63 वर्षीय खेत मजदूर का शव मिलने से सनसनी मच गई है। मौत का कारण, हत्या या जंगली जानवर का हमला हो सकता है. फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं हुई है। मारेगांव इस बात की जांच कर रही है।

मारेगांव तहसील के कुंभा निवासी मारोती कन्होबा शेंद्रे रविवार को मजदूरी के काम के लिए उसी गांव के देवीदास नानाजी पांडे के खेत के लिए निकले थे। सोमवार सुबह वह खेत में काम करने गए। फिर उसी दिन दोपहर को करीब 2 बजे वह कुंभा-मांगली रोड पर मृत पाए गए। उनके सिर पर तीन बड़ी चोटें पाई गईं।

जानकारी है कि अत्यधिक खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी इलाके में मिलते ही सनसनी फैल गई। घटना की खबर सुनते ही तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सिर पर तीन बड़े घाव देखकर यह तर्क दिया जा रहा है कि यह हत्या हो सकती है या किसी जंगली जानवर का हमला। मृतक के शरीर पर अन्य कहीं कोई चोट नहीं है। मृतक के कंधे पर दुपट्टा और हाथ में हंसिया मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक पर अचानक हमला हुआ है।

वन विभाग और पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर लिया है। थानेदार जनार्दन खांडेराव ने बताया कि यह कहना मुश्किल है कि यह हत्या है या जंगली जानवर का हमला।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शांत और अच्छे स्वभाव का था और गांव में उसका कोई दुश्मन नहीं था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस की जांच फिलहाल हत्या या जंगली जानवरों के हमले की दिशा में चल रही है। अब मौत की असली गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सुलझ पाएगी।