logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

धामणगांव रेलवे स्टेशन का रु 19.28 करोड़ की लागत से होगा पुनर्विकास


नागपुर: धामणगांव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नागपुर मंडल के धामनगांव स्टेशन को 19.28 करोड़ से विकसित किया जाएगा. इस बात की जानकारी मध्य रेलवे ने दी है।    

मध्य रेलवे ने दी है कि धामनगांव अंग्रेजों के समय से ही एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। यह यवतमाल जिले के नागरिकों को रेल सेवा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है। इसलिए इस स्टेशन के पुनर्विकास के बाद यहां के उद्योग धंधों को बढ़ावा मिलेगा।

इस विकास कार्य के तहत स्टेशन की एंट्री पर 244 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए 12 मीटर चौड़े पुल का निर्माण किया जाएगा जिससे पैदल यात्रियों को सुविधा होगी. यहां स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया रोड में 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. साथ ही गाड़ी पार्क करने की सुविधा के लिए यहां लगभग 1500 वर्ग मीटर के पार्किंग क्षेत्र का निर्माण होगा।

ट्रेन के लिए प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों का ध्यान रखते हुए यहां एक बगीचा भी तैयार किया जाएगा जिसमें रु 14.50 लाख की कीमत की लागत से बनी मूर्तियों लगाई जाएंगी। इसमें बगीचे की सजावट और मूर्तियां दोनों शामिल हैं. साथ ही यहां पर कला को बढ़ावा देने के लिए लगभग 129 वर्गमीटर में भित्तिचित्र दीवार पेंटिंग भी कराई जाएगी।

यात्रियों के लिए 35 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा जिसमें दो लिफ्ट होंगी। वहीं, यात्रियों के लिए दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए  यहां कोच इंडिकेशन बोर्ड, मल्टी लाइन बोर्ड, वीडियो डिस्प्ले बोर्ड एवं ई घोषणा प्रणाली की सुविधा भी होगी।