logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

 चुनाव परिणाम 2024: यवतमाल जिले में महायुति की लहर, इंद्रनील नाइक 90769 वोटों से विजयी


यवतमाल: 2024 विधानसभा चुनावों में यवतमाल जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर जबरदस्त लड़ाई लड़ रहे हैं.

पुसद  सीट: एनसीपी अजित गुट के उम्मीदवार इंद्रनील नाइक  90,769 वोटों से विजयी 

जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों के चुनावी परिणामों के बारे में विस्तार से बताते है.

यवतमाल  सीट: कांग्रेस के उम्मीदवार बालासाहेब मंगुलकर 5140 वोटों से आगे हैं और वह इस समय सीट पर लीड कर रहे हैं.

दिग्रस  सीट:शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार संजय राठोड 25575  वोटों से आगे  हैं. इस सीट पर भाजपा और अन्य दलों के उम्मीदवारों के मुकाबले राठोड को अच्छा समर्थन मिल रहा है.

आर्णी सीट: भाजपा के उम्मीदवार राजू तोडसाम 22681 वोटों से आगे चल रहे हैं. यह सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रही है, और तोडसाम इस समय चुनावी मुकाबले में एक मजबूत स्थिति में हैं.

वणी सीट:शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार संजय देरकर 12226 वोटों से आगे हैं. वणी में शिवसेना के उम्मीदवार को चुनावी मैदान में अच्छा समर्थन मिल रहा है, और वह भाजपा और अन्य दलों के उम्मीदवारों से बढ़त बनाए हुए हैं.

रालेगाँव  सीट:  भाजपा के उम्मीदवार प्रा. अशोक उईके  4529 वोटों से आगे चल रहे हैं. भाजपा इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और उईके के लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत साबित हो सकती है.

उमरखेड - भाजपा के उम्मीदवार किसन वानखडे 13,869 वोट से आगे है.