logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाभुलगांव में तूफानी बारिश से गिरे बिजली के खंभे, निजी संपत्ति और फसलों को हुआ नुकसान


यवतमाल: जिले की बाभुलगांव तहसील में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो तीन दिनों से हो रही इस तूफानी बारिश से निजी संपत्ति और फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 

बाभुलगांव तहसील के कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश का कहर नागरिको की रोजमर्रा की ज़िंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। जनवरी माह से मौसम के मिजाज समझना मुश्किल है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ हुई बेमौसम बारिश के कारण निजी संपत्ति के साथ-साथ फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। 

इस तूफानी बारिश में कई इलाकों में बिजली के खंभे और कई बड़े-बड़े पेड़ भी गिर चुके हैं। मंगलवार तड़के हुई बारिश से तहसील के वेणी नंदेसावंगी में 17 मकान ढह गए इसके  साथ ही कई दुकानों और गोदामों की टिन भी उड़ गए। पिछले चार-पांच दिनों से तेज हवाओं सहित भारी बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट से नागरिकों में भय निर्माण हो गया है।