logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव में किसान ने बेरहमी से की विद्युत वितरण सहायक अभियंता की पिटाई, वीडियो आया सामने, पुलिस ने किया मामला दर्ज


यवतमाल: यवतमाल की रालेगांव तहसील के पिंपरी-सावित्री में विद्युत वितरण के एक सहायक अभियंता की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभियंता को पीट रहे किसान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

दरअसल, किसानों ने बिजली कनेक्शन के लिए महावितरण में आवेदन किया था। बिजली कनेक्शन नहीं होने पर महावितरण के इंजीनियर ने पाया कि किसान तुरंत केबल बिछाकर खेत में सिंचाई कर रहा है। अभियंता ने किसान को ऐसा करने से रोका तो किसान उसे पीटने लगा। किसान प्रकाश देहरकर ने इंजीनियर गिरी को केबल से बेरहमी से पीटा और इसका वीडियो भी बनाया गया।   

रालेगांव पुलिस ने किसान प्रकाशके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इंजीनियर की पिटाई से गांव में मामला बिगड़ने की आशंका है।