logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

प्रशासन से त्रस्त किसान ने अधिकारी के कमरे में की आत्महत्या करने का प्रयास


यवतमाल: खुद की जमीन पर मालिकाना हक़ पाने के लिए पिछले कई दिनों से घूम रहे एक किसान ने त्रस्त होकर जिलाधिकारी अधिकारी के कमरे में जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह खौफनाक कदम उठाने वाले किसान का नाम सबलसिंग निर्मल भोसले, कापरा पारधी, बेडा तहसील निवासी हैं। दिन दहाड़े किसान के उठाये इस कदम से जिलाधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कापरा पारधी, बेडा तहसील में विभाग 157 के अनुसार, किसान की 57/4 एकड़ जमीन थी। जिसपर उनके रिश्तेदारों ने कब्ज़ा किया हुआ है। जिसको छुड़ाने के लिए पीड़ित किसान ने तहसीलदार, अनुमंडल भूभिलेक अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारीयों से न्याय पाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। 

बुधवार को पीड़ित किसान निवेदन देने के नाम पार निवासी उपजिलाधिकारी के ऑफिस में पहुंचा। इसी दौरान साथ लाई जहर की बॉटल निकलकर पिने लगा। किसान को ये करते देख वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जहर की बोतल छीन ली। अपने निवेदन में में भी किसान ने आत्महत्या करने की बात लिखी।