logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

फसल बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मनसे और किसानों ने निकाला ‘बैलगाड़ी मार्च’


यवतमाल: प्रधानमंत्री फसल बीमा सहित अन्य लाभों से वंचित केलापुर तहसील के किसानों मनसे नेता राजू उंबरकर के नेतृत्व में पांढरकवाड़ा में एक बैलगाड़ी मार्च निकाला इस मार्च में सैकड़ों किसान शामिल हुए

मनसे कहा कि सरकार ने राज्य सरकार के माध्यम से किसानों के लिए यह योजना लागू की। इसमें राज्य और केंद्र सरकार ने किसान की किस्त का भुगतान किया। इस राशि का भुगतान करने के बाद बीमा कंपनी आर्थिक रूप से व्यवहार्य हो गई। लेकिन किसानों को लाभ नहीं मिला। इसी के चलते मांग की गई है कि किसानों को इस योजना का लाभ तुरंत मिलना चाहिए।

मनसे के पदाधिकारी किसानों को लेकर सीधे तहसील कार्यालय तक मार्च करते हुए पहुंचे. यह मार्च शहर के मित्र क्रीड़ा मंडल मैदान से बिरसा मुंडा चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा। 

किसानों ने तहसीलदार को फसल बीमा की राशि आठ दिनों के अंदर किसानों के खाते में जमा कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अन्य योजनाओं का लाभ देने सहित मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।