logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेत में छिड़काव करने गए पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से मौत


यवतमाल: जिले के उमरखेड़ में खेत में छिड़काव करने गए पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से मौत होने की घटना सामने आई है. मृतक किसान का नाम बलिराम रंगराव खोकले (36) और बेटे के नाम सुदर्शन बलिराम खोकले (10) है.

जानकारी के अनुसार, अपने पिता बलिराम के साथ बेटा सुदर्शन अपने खेत में कपास की फसल पर छिड़काव करने गए थे. इस दौरान नागोराव बोंबले के खेत में छिड़काव के लिए खेत के तालाब से पानी लाते समय दस वर्षीय सुदर्शन का पैर अचानक फिसल गया और वह खेत के तालाब के पानी में डूबने लगा. यह देख पिता बलिराम बच्चे को बचाने के लिए दौड़े लेकिन दोनों को तैरना न आने के कारण दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु हो गई. इन दोनों की मौत से इलाके में शोक की लहर है.

इसके बाद पोफाली पुलिस ने घटना स्थल का पंचमाना कर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। थानेदार दीपक धोमेन पाटिल, उपनिरीक्षक राजेश पंडित और राम गाडे के मार्गदर्शन में आगे की जांच की जा रही है.