logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पत्नी से हो रहे विवाद से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज


यवतमाल: जिले की पुसद तहसील में पत्नी से बार-बार झगड़े से तंग आकर एक युवक ने परेशानी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के बड़े भाई की शिकायत के आधार पर वसंतनगर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वसंत नगर थाना अंतर्गत एक चायनीज होटल चालक नवविवाहित युवक शेख मुदासिर शेख मुनीर (30) ने अपने आवास में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही मृतक के भाई शेख मुशीर शेख मुनीर को घटना के बारे में पता चला, वह तुरंत शेख मुदसिर को उपजिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टीपू सुल्तान चौक निवासी 32 वर्षीय शेख मुशीर शेख मुनीर की शिकायत पर वसंत नगर पुसाद निवासी मृतक की पत्नी आयशा सिद्दीकी (28) के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।