logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर के इंदिरा गांधी मार्केट में कपड़ा दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक


यवतमाल: यवतमाल शहर के इंदिरा गांधी मार्केट में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई. घटना में सारा सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के बारे में जानकारी तब मिली जब एक कर्मचारी की इस पर नजर पड़ी. 

कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना के बारे में कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक जलालुद्दीन को दी. जलालुद्दीन गिलानी तुरंत सहायता लेकर मौके पर आये. दुकान के बाहर रेलिंग के पास एक कुत्ता मृत पाया गया. संदेह होने पर जब रेलिंग चेक की गई तो उसमें करंट आ रहा था.

कपड़ा दुकान में रखे सारे कपड़े व फर्नीचर जल गये. अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. घटना के बाद इलाके की बिजली काट दी गयी. वहीं, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली.