logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चालबर्डी में जिनिंग गोदाम में लगी आग, करोड़ों की कपास जलकर खाक


यवतमाल: पांढरकवड़ा शहर से चालबर्डी रोड स्थित एक जिनिंग गोदाम में आग लगाई, जिसमें  4500 कपास की बोरियां जलकर खाक हो गई. आग में कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है. 

गोदाम में कपास का भंडारण किया गया था. गुरुवार रात करीब आठ बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क से धुआं निकलता देखा. इसके बाद लोग उस गोदाम की ओर दौड़े तो वहां आग लगी हुई पाई. बिना किसी देरी के पांढरकवड़ा, वाणी, यवतमाल से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. लेकिन आग बुझने तक सारी कपास जल चुकी थी.

बताया गया कि यह माल व्यापारी गिरीश जंजारिया का था. इस भयानक आग में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. इस कपास की कीमत करोड़ों रुपये है.

जानकारी है कि इस गोदाम में बिजली की आपूर्ति नहीं है. इसी के चलते तर्क दिए जा रहे हैं कि आख़िर आग कैसे लगी? फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है.