logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 52 लाख रुपये की फ्लेवर्ड तंबाकू तस्करी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई


यवतमाल: गुजरात के सूरत से यवतमाल होते हुए तेलंगाना के आदिलाबाद ले जाई जा रही सुगंधित तंबाकू की एक 'खेप' को एलसीबी ने दारव्हा रोड पर पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने 52 लाख की फ्लेवर्ड तंबाकू जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी का नाम तोरण सुखराम गहाणे है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम को ट्रकों द्वारा राज्य में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी। इसके बाद टीम ने यवतमाल से दारव्हा रोड पर घाट पर चिद्दरवार कंस्ट्रक्शन कंपनी के सामने जाल बिछाकर ट्रक को रोका। चालक से पूछताछ के बाद ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक से 52 लाख 37 हजार 600 रुपये की विभिन्न कंपनियों की सुगंधित सहित कुल 68 लाख 37 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया गया.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर यवतमाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हिअ. साथ ही आरोपी और सामान को यवतमाल ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया है. यह ट्रक सुगंधित तंबाकू लेकर सूरत से यवतमाल होते हुए तेलंगाना के आदिलाबाद जा रहा था.