logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ऑटोरिक्शा की टक्कर से नाना-नातिन हुए घायल, इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत


यवतमाल: दिग्रस में एक तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति और उसकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना दिग्रस तहसील के रोहनादेवी में हुई। इस घटना से रोहनादेवी सहित पंचक्रोशी क्षेत्र के लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

इस हादसे में मृत नाना-नातिन का की पहचान वडगांव निवासी रमेश प्रभु शेरे और वैष्णवी इंदल काले के रूप में हुई है। वे दोनों 24 मई की सुबह दुपहिया वाहन पर दिग्रस से वडगांव जा रहे थे. इस बीच, दिग्रस के रोहनादेवी में एक तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. साथ ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय नागरिकों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया. लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद दिग्रस पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने आरोपी ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है.