logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बिरसा मुंडा चौक के पास हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, तीन माह की बच्ची को एंबुलेंस ने कुचला, हुई मौत


यवतमाल: बिरसा मुंडा चौक के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक बच्ची को कुचल दिया। दुपहिया वाहन चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक पर सवार तीन माह का बच्चा नीचे गिर गया और इस छोटी सी बच्ची के पेट पर एंबुलेंस चढ़ गई और उसकी मौत हो गई।

मृत बच्ची का नाम अधीरा अखिलेश थातुरकर (तीन माह) है। पिता का नाम उंदारी ता रालेगांव निवासी अखिलेश सुरेशराव थातुरकर (30) है।

अखिलेश ज्यूपिटर मोपेड से आर्णी से बिरसा मुंडा चौक जा रहा था। एम्बुलेंस के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी तेजी और लापरवाही से अखिलेश की गाड़ी के सामने आ गया, जिससे हड़बड़ाहट में अखिलेश ने ब्रेक लगा दिए। ब्रेक दबाने पर उनकी तीन महीने की बेटी अधीरा नीचे गिर गई। इसी बीच एंबुलेंस ड्राइवर ने बच्ची के पेट पर गाड़ी चढ़ा दी और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

शिकायत के आधार पर, अवधूवाड़ी पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के खिलाफ आईपीसी 279, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।