logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तूफानी हवाओं के साथ बेमौसम बारिश से केले की फसल को भारी नुकसान


यवतमाल: यवतमाल जिले की महागांव तहसील के फुलसावंगी में तूफानी बारिश ने केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस बेमौसम तूफानी बारिश में कई एकड़ में लगाई गई फसल को तहसनहस कर दिया. 

फुलसावंगी इलाके में तूफान के कारण केले की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. छह एकड़ में करीब सात हजार पेड़ हैं और केले की फसल में फल भी आये हैं. दो दिन पहले शाम को आई तूफानी हवा में केले की बेहद खूबसूरत लहलहाती फसल चौपट हो गई. 

इस तूफान में करीब दो से ढाई हजार केले के पेड़ उखड़ गये. इसमें एक किसान को भारी नुकसान हुआ है. कृषि विभाग के माध्यम से प्रारंभिक पंचनामा कराया गया है. प्रभावित किसान तत्काल सहायता देने की मांग कर रहे हैं.