logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

सायखेड़ा-पाथरी रोड पर भीषण हादसा, चार लोगों समेत 200 बकरियों की मौत


यवतमाल: आज सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर सायखेड़ा-पाथरी के बीच एक भीषण हादसे में चार लोगों सहित 200 बकरियों की मौत हो गई। 

एक सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक से एक आयशर ट्रक टकरा गया। आयशर वाहन में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें वाहन से निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। दोनों ड्राइवरों की कमर के नीचे फ्रैक्चर हुआ है। इस हादसे में 200 बकरियों की भी मौत हो हुई है। 

इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।