logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तिल निकालते समय मशीन में फंसने से मजदूर की हुई मौत


यवतमाल: जिले के घाटंजी में तिल कटाई के दौरान मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना पांढुर्णा मार्ग स्थित एक खेत में हुई। मृतक की पहचान विद्या भवन वार्ड घाटी निवासी पांडुरंग अंबादास गिंगुले (63) के रूप में हुई है। 

पांढुर्णा रोड पर पालटेवार का खेत है। खेत में तिल की फसल लगी थी। तिल निकालने के लिए मशीन लाई गई। तिल कटाई के दौरान मशीन जाम हो जाने पर मजदूर ने चलती मशीन का ऊपरी हिस्सा खोलने का प्रयास किया और मशीन में फंसकर उसकी मौत हो गई। 

इस घटना की खबर शहर में फैलते ही घटना स्थल पर नागरिकों की भीड़ उमड़ जमा हो गई। पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने पंचनामा कर मशीन में फंसे मजदूर के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पुलिस निरीक्षक नीलेश सुरदकर के मार्गदर्शन में सुशील शर्मा और वाघमारे आगे की जांच कर रहे हैं।