logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रेत तस्करी के खिलाफ एलसीबी की कार्रवाई, 13 लाख 34 हजार का माल जब्त


यवतमाल: एलसीबी की टीम ने दो अलग अलग कार्रवाई में पारवा और बाभुलगांव इलाके में रेत तस्करी कर रहे दो वाहनों को जब्त कर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

एलसीबी टीम को सूचना मिली कि भीमकुंड गांव से पारवा की ओर रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर, पुलिस ने पारवा से पिंपलखुटी रोड पर रामनगर गांव के पास जाल बिछाया और टिपर के चालक कवड्डू नागोराव रामपुरे (40) को हिरासत में लिया। पुलिस ने गाड़ी मालिक और ड्राइवर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया. 

वहीं, वाटखेड से ट्रैक्टर द्वारा रेत के अवैध परिवहन की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को रोका. चालक किशोर उर्फ ​​राजेंद्र मारोती चव्हाण (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वाहन विक्की शंकर पवार (28) का है. इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. दोनों संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 13 लाख 34 हजार का कीमती सामान जब्त किया है.