logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांपा यवतमाल, उमरखेड, पुसद में महसूस किए गए हल्के झटके


यवतमाल: जिले के उमरखेड, पुसद के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. इससे नागरिकों में भय का माहौल है.  स्थानीय नागरिकों के अनुसार सुबह 7.15 मिनट पर जमीन हिलने जैसी गड़गड़ाहट की आवाज आयी, यह आवाज़ खासकर उन घरों में आई जिनके घर टिन के बने हैं।जानकारी के मुताबिक,इस त्रीवता के भूकंप से जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इन झटको के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर भूकंप के हल्के झटके की जानकारी वायरल हो गई। 

यवतमाल जिले का उमरखेड,पुसद क्षेत्र मराठवाड़ा क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है। भूकंप से मराठवाड़ा के कुछ जिले प्रभावित हुए। हिंगोली के रामेश्वर टांडा कोभूकंप का केंद्र माना जाता है। इस भूकंप के बाद सभी को किल्लारी में आए भूकंप की याद आ गई। भूकंप के बाद यवतमाल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है 

प्रशासन ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन यवतमाल जिले के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर प्रकाश राउत ने कहा कि वह विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। उमरखेड के उपमंडल अधिकारी सखाराम मुले ने कहा कि उन्होंने खुद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए हैं।  तलाठी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उमरखेड तहसील में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।