logo_banner
Breaking
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: निम्न पैनगंगा बांध विरोधी समिति आक्रामक, बांध की मुख्य दीवार पर लगे झंडे जलाकर किया उग्र प्रदर्शन


यवतमाल: विदर्भ मराठवाड़ा के नाराज लोअर पैनगंगा बांध विरोधी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों खड़का में बांध लाइन की दीवार के निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य दीवार पर दिशा बताने के लिए लगे चिन्हों और झंडों को भी उखाड़ फेंका। बांध विरोधी संघर्ष समिति के आक्रामक रुख के कारण प्रशासन कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति में रहा।

रविवार को विदर्भ मराठवाड़ा की ओर से विदर्भ मराठवाड़ा पंगांगा बांध विरोधी संघर्ष समिति ने जलमग्न क्षेत्र खड़का के मुख्य दीवार क्षेत्र में बांध स्थल पर आने के लिए आह्वाहन किया था इसी के चलते विदर्भ मराठवाड़ा के सैकड़ों किसान और खेतिहर मजदूर खड़का में बांध स्थल पर पहुंच गए।

इस समय, बांध विरोधी संघर्ष समिति ने कहा कि इस परियोजना से संबंधित कोई भी कार्य तब तक नहीं होने देगी जब तक कि सरकार डूब क्षेत्र की ग्राम पंचायतों द्वारा उनकी ग्राम सभाओं के माध्यम से की गई मांगों को स्वीकार नहीं कर लेती।

स्थिति बिगड़ने के बाद सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सूरज राठौड़ स्थल पर पहुंचे। समिति ने उनसेकई सवाल किए लोगों का आक्रोश और गुस्सा देख वह वहां से चले गये

इस मौके पर बांध विरोधी संघर्ष समिति ने बांध स्थल पर लगाये गये निशानों को उखाड़ कर फेंक दिया और बांध स्थल पर लगाये गये लाल झंडों को भी जला दिया इसके साथ ही परियोजना के प्रारंभ आदेश एवं ग्यारहवें नोटिस किन होली भी जलाई