logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

रालेगांव में बड़ा हादसा; बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो बच्चों सहित चार की मौत


यवतमाल: रालेगांव में बड़ा हादसा हो गया। जहां बारातियों से भरी बस को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रालेगांव-यवतमाल रोड पर वटखेड गांव के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, यवतमाल का परिवार खैरी में आयोजित किया गया था. सभी लोग स्कूल बस से समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात जब मेहमान लौट रहे थे तो रालेगांव-कलांबा रोड पर वटखेड गांव के पास स्कूल बस का टायर पंक्चर हो गया। मरम्मत के लिए गाड़ी रुकने के बाद कुछ मेहमान उतर गए थे। कुछ मेहमान बस में ही बैठे हुए थे. पंचर का काम चल ही रहा था कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक खड़ी स्कूल बस से टकरा गया.

इस भयानक हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. हालाँकि, दो सगी बहनें श्रुति गजानन भोयर, परी गजानन भोयर,  लीलाबाई पांडे और नीलेश चापेकर की मृत्यु हो गई। घायलों में माया धांडे, छकुली बंधारे, सोनू काफेकर, आर्यन काफेकर, रूनाल बुरांडे, कुणाल काफेकर, शालिनी बुरांडे, नीलेश काफेकर, अक्षय राऊत सभी पांढरकवाड़ा निवासी है. उनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रालेगांव के स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को रालेगांव के ग्रामीण अस्पताल लेकर आए. इस मामले में ट्रक ड्राइवर गजानन नामदेव को रालेगांव पुलिस ने हिरासत में लिया था. घटना की आगे की जांच थानेदार रामकृष्ण जाधव कर रहे हैं.