logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

लोकतंत्र में बहुमत को महत्व, मुख्यमंत्री शिंदे बोले- विधानसभा अध्यक्ष मेरिट पर दें निर्णय


यवतमाल: शिवसेना अयोग्यता मामले (Shivsena MLA Disqualification Case) पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) अपना फैसला सुनाने वाले हैं। वहीं निर्णय से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "लोकतंत्र में बहुमत को महत्व होता है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, निर्णय मैरिट के अनुसार आना चाहिए।" बुधवार को मुख्यमंत्री यवतमाल दौरे पर पहुंचे जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।


मुख्यमंत्री ने कहा, "निर्णय मैरिट के अनुसार आना चाहिए। लोकतंत्र में बहुमत को महत्व होता है। बहुमत हमारे पास है। अधिकृत शिवसेना, हमारे पास है, पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह धनुष्य-बाण हमारे पास है। इसलिए अध्यक्ष से आशा है कि, वह मेरिट के अनुसार अपना निर्णय देंगे।"


उद्धव गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनके पास इसके अलावा कोई काम नहीं है। कुछ भी हुआ तो सुबह, दोपहर और शाम में कोर्ट में पहुंच जाते हैं, उनके पास कोई काम नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अदालत ने अगर समर्थन में निर्णय दिया तो कोर्ट अच्छा, नहीं तो कोर्ट गलत। वहीं चुनाव आयोग उनके समर्थन में निर्णय दें तो अच्छा, वहीं मैरेट पर दिया तो निर्णय आयोग को चुना आयोग कहते हैं। ये ऐसे ही कहते हैं उस पर क्या कहना?