logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मंत्री संजय राठौड़ ने यवतमाल जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की


यवतमाल: यवतमाल जिले के मेटीखेड़ा में नए पुलिस स्टेशन का निर्माण, राज्य परिवहन विभाग के यवतमाल डिवीजन में दारव्हा, दिग्रस और नेर में बस स्टैंड के निर्माण की समीक्षा आज यहां मंत्रालय में मृदा और जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ ने की। इस अवसर पर गृह, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री राठौड़ ने कहा कि यवतमाल जिले में विभिन्न विकास कार्यों के नियोजित संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किये जायें। दारव्हा, दिग्रस और नेर में बस स्टैंड के निर्माण के लिए धन आवंटित किया जायेगा। एसटी निगम को अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस बैठक में अमरावती संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक और यवतमाल के जिला पुलिस अधीक्षक डॉ पवन बंसोड़ सहित पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।