logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक की मौत, दो लोग गंभीर


यवतमाल: घाटंजी के मानोली में मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार को तहसील के मानोली और दाहेगांव के बीच हुई।

मृतक का नाम नाम कुंडलिक शंभू आरके (55) और घायलों की पहचान रामेश्वर उर्फ ​​नाना माणिक आत्राम (32) और ज्ञानेश्वर बोरुले (52) के रूप में हुई है। तहसील के पाटा (पांगरा) से तीनों कोर्ट के काम से घाटंजी आये थे और शाम करीब साढ़े पांच बजे अपना काम खत्म कर दोपहिया वाहन से घर जा रहे थे

मानोली और दहेगांव के बीच सीक्लास जंगल में मोड़ पर दुपहिया वाहन पेड़ से टकरा गया. पाटा के कुंडलिक आरके की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाना अत्राम और ज्ञानेश्वर बोरुले घायल हो गए।

कैलास कोरवाटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी इस समय शिक्षक निशांत कपाट, आकाश बेले ने एंबुलेंस को बुलाया और मृतक व घायलों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल नाना आत्राम को इलाज के लिए यवतमाल में भर्ती कराया गया।