logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शेलोडी, भांडेगांव में 52 लाभार्थियों को स्थाई भूमि पट्टे आवंटित, पालकमंत्री संजय राठौड़ ने किया वितरण


यवतमाल: दारव्हा तहसील के भांडेगांव, शेलोडी के कई परिवारों का संघर्ष पालकमंत्री संजय राठौड़ के प्रयासों से आखिरकार सफल हुआ और करीब 52 परिवारों को उनके हक की जमीन मिल गई. शेलोडी के 37 और भांडेगांव के 15 हितग्राहियों को उनके नाम पर जमीन के पत्ते हस्तांतरित किए गए. पालक मंत्री संजय राठौड़ ने हाल ही में दारव्हा में सभी लाभार्थियों को इस भूमि के पट्टे वितरित किए.

शेलोडी और भांडेगांव के ये लाभार्थी कई वर्षों से जमीन के पट्टे की मांग कर रहे थे. पालक मंत्री संजय राठौड़ ने राजस्व विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद शेलोडी के 37 और भंडेगांव के 15 लाभार्थियों को सभी प्रशासनिक मामलों को पूरा करने के बाद सरकारी नियमों के अनुसार नमूना आठ ए में 500 वर्ग फीट भूमि उनके नाम पर आवंटित की गई. लाभार्थी अब यहीं पर घर बना सकेंगे.

पालक मंत्री संजय राठौड़ द्वारा उपविभागीय अधिकारी सूर्यवंशी, तहसीलदार काले और दारव्हा के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थियों को पट्टा प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इस अवसर पर लाभार्थियों ने पालक मंत्री संजय राठौड़ को धन्यवाद दिया और खुशी व्यक्त की कि उनके प्रयासों से उचित स्थान पाकर घर का सपना पूरा होगा.